Writ man gave false information to dm in kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभारी डीएम से लेखपाल ने बोला झूठ, हुआ निलंबन

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 8:31 PM (IST)
प्रभारी डीएम से लेखपाल ने बोला झूठ, हुआ निलंबन

कानपुर। आम जनता से झूठ बोलना लेखपालों के लिए आम बात है लेकिन एक लेखपाल ने प्रभारी डीएम को भी नहीं छोड़ा। शक होने पर प्रभारी डीएम ने कागज मंगवाकर जमकर फटकार लगाई और निलंबित कर दिया। साथ ही उसका साथ देने वाले कानूनगो व तहसीलदार को चेतावनी दी।
जनपद के डीएम सुरेन्द्र सिंह के अवकाश पर जाने के बाद आईएएस अरूण कुमार को प्रभारी डीएम का पदभार मिला हुआ है जो सीडीओ के पद तैनात हैं। कुमार गुरूवार को सरसौल ग्राम पंचायत के अंतर्गत सरसौल में जल संरक्षण खाई बनाई जाने संबंधी मनरेगा कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि चारागाह की भूमि में मनरेगा से यह खाई बनाने का कार्य किया जायेगा। जिससे खाई के किनारे किनारे फलदार वृक्ष लगाए जायंगे, खाई में पानी भरा जायेगा। अच्छी घास लगाई जायेगी जिससे पशुआें को चारा मिलेगा तथा खाई के चारां ओर नमी बनी रहेगी। इसके साथ ही पक्षियों के लिये सेड लगवाये जायेंगे। लेकिन शिलान्यास के पहले जो दृश्य दिखा वह चौकाने वाला रहा।
प्रभारी डीएम ने चारागाह के आस-पास फसल पाये जाने पर उन्होंने इसके संबंध में तहसीलदार, कानूनगो तथा लेखपाल से पूछा तो लेखपाल ने बताया कि ऊसर भूमि पर पूर्व में कृषि पट्टे जारी किये गये थे। यही नहीं लेखपाल की हां में हां कानूनगो व तहसीलदार ने भी मिलाया। शक होने पर कुमार ने उक्त चारागाह का नक्शा, खसरा व खतौनी मौके पर तलब करके देखा तो ज्ञात हुआ कि कोई भी पट्टा अभिलेखों के अनुसार आवंटित नहीं हुआ हैं।
इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और मौके पर ही लेखपाल राम नरेश को निलंबित करने, प्रभारी कानूनगो अशोक मिश्रा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा तहसीलदार नर्वल विनीत मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख, उपायुक्त मनरेगा, खंड विकास अधिकारी सरसौल भी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement