Advertisement
पहलवानों की सियासत के दंगल में एंट्री : विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल

कुछ दिन पहले, ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने के बाद अयोग्य करार दिये जाने पर विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था। वह जिस वजन वर्ग के लिए खेल रही थीं, उससे उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया था। उस समय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने उन्हें राज्यसभा भेजने की वकालत की थी, लेकिन कम उम्र होने की वजह से उन्हें राज्यसभा में भेजना मुमकिन नहीं है।
दरअसल बुधवार को विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहलवानों की टिकट पक्की हो सकती है।
दरअसल, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलों के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि साल 2023 से चल रहे भारतीय पहलवानों के विरोध के पीछे की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह थे। पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही पहलवानों की भाजपा से नाराजगी साफ तौर पर दिखाई देने लगी थी।
विनेश फोगाट ने पिछले शनिवार को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया थी। वह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थीं। इस दौरान विनेश से यह भी पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ेंगी? इस पर पहलवान ने जवाब दिया कि वह राजनीति के बारे में नहीं जानतीं, लेकिन किसानों का पूरा समर्थन करती हैं।
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने उस समय और भी जोर पकड़ लिया जब दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस एक-दो दिन में हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है।
हरियाणा में एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


