World help in Afghanistan regional development-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान के क्षेत्रीय विकास में मदद दे विश्व

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 4:27 PM (IST)
अफगानिस्तान के क्षेत्रीय विकास में मदद दे विश्व
बीजिंग । संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि वू हाईथाओ ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान की राजनीतिक आर्थिक व सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबले करने और क्षेत्रीय विकास में मदद देने की अपील की है। सुरक्षा परिषद के अफगानमुद्दे पर खुले सम्मेलन में वू हाईथाओ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान को सहायता देने के वादे का सक्रिय पालन करना चाहिए और अफगानिस्तान के आर्थिक विकास का समर्थन करना चाहिए। अफगानिस्तान के संसाधन व क्षेत्रीय श्रेष्ठताएं हैं।इसलिए क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग में भाग लेने का व्यापक भविष्य है। संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों ने सक्रिय रूप से एक पट्टी एक मार्ग निर्माण की सराहना की। आशा है कि अफगानिस्तान में आर्थिक व सामाजिक विकास को मदद देने के लिए संबंधित विभिन्न पक्ष साथ मिलकर एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण को आगे बढ़ाएंगे। क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग एवं आपसी संपर्क मजबूत करेंगे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement