World Environment Day: Agriculture Minister Ganesh Joshi planted trees at his residence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर किया पौधारोपण

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जून 2024 1:48 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर किया पौधारोपण
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के दौरान कृषि मंत्री ने एक पौंधा आंवला और एक पौंधा आम का लगाया। मीडिया को जारी बयान में कृषि मंत्री ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रताप के चलते पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा की आवश्यकता है। आज यह भी आवश्यक हो गया है कि हमें पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने, ग्लोबल वार्मिंग और अधिक जनसंख्या जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मानव जनित आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की जरुरत हैं। कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement