Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस : रेत के टीलों के बीच खेजड़ी ने लिखी हरियाली की नई कहानी

वेदांता ऑयल एंड गैस-केयर्न के चीफ एनवायरनमेंट ऑफिसर डॉ. भोमा राम जाट के अनुसार खेजड़ी को राजस्थान में "मरुधरा का कल्पवृक्ष" कहा जाता है। यह वृक्ष अत्यधिक गर्मी, कम वर्षा और लंबे सूखे के बावजूद जीवित रहने की क्षमता रखता है। इसकी गहरी जड़ें जमीन के भीतर नमी तक पहुंचकर इसे कठिन परिस्थितियों में भी टिकाए रखती हैं। खेजड़ी रेत के टीलों को स्थिर रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और भूमि की उर्वरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आजीविका और पर्यावरण का आधार
खेजड़ी केवल पर्यावरणीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन और आजीविका से भी गहराई से जुड़ी है। इसकी पत्तियां, जिन्हें स्थानीय रूप से "लूंग" कहा जाता है, पशुओं के लिए पौष्टिक चारे का काम करती हैं, जबकि इसकी फलियां "सांगरी" राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। सूखे के समय यह वृक्ष पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बन जाता है।
जैव विविधता की संरक्षक
परियोजना क्षेत्र में खेजड़ी आधारित हरित आवरण के बढ़ने के साथ पक्षियों और मधुमक्खियों की उपस्थिति भी बढ़ी है, जिसे पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्जीवन का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है
ओरण-गौचर की पारंपरिक विरासत
राजस्थान में खेजड़ी का संबंध केवल प्रकृति से नहीं, बल्कि पारंपरिक व्यवस्थाओं जैसे ओरण और गौचर से भी जुड़ा है। सदियों से इन सामुदायिक संरक्षित क्षेत्रों ने मरुस्थल में जैव विविधता और पशुधन संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।
डॉ जाट ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल बड़े अभियानों से नहीं, बल्कि स्थानीय प्रजातियों और पारंपरिक ज्ञान को समझने और अपनाने से भी संभव है। बाड़मेर के रेगिस्तान में खेजड़ी की मौजूदगी यही दिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रकृति स्वयं अपने संतुलन को पुनर्जीवित करने की क्षमता रखती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


