Advertisement
विश्व एड्स दिवस 2025: भारत ने एचआईवी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की, नड्डा ने बताया- 2030 तक लक्ष्य पूरा कर लेंगे

नड्डा ने बताया कि अब हर जिले के हर सब-डिवीजन में एआरटी सेंटर खुल चुके हैं, जिससे इलाज आसान हुआ है। हालांकि, टीबी के साथ एचआईवी का को-इन्फेक्शन और दवाएं नियमित न लेने की समस्या अभी भी बाकी है, इसके लिए ज्यादा काउंसलिंग और कम्युनिटी सपोर्ट की जरूरत है। 2017 में बना एचआईवी/एड्स एक्ट भेदभाव रोकने और मरीजों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री ने तीन थीम वाली नेशनल मल्टीमीडिया कैंपेन शुरू की – युवाओं में जागरूकता, मां-बच्चे में संक्रमण खत्म करना और स्टिग्मा-भेदभाव मिटाना। साथ ही संकल्पक का सातवां संस्करण, इंडिया एचआईवी एस्टिमेट्स 2025, रिसर्च कम्पेंडियम और युवाओं के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ब्रेकफ्री’ भी लॉन्च किया, जहां गोपनीय तरीके से जोखिम जांच, टेस्टिंग और इलाज की जानकारी मिलेगी।
प्रदर्शनी में नागालैंड का सिटी बार्न यूथ स्पेस और मुंबई का फास्ट-ट्रैक सिटी मॉडल जैसे नए प्रयोग दिखाए गए। मंत्री ने एनएसीओ के तीन वरिष्ठ विशेषज्ञों और दो एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी सुनाकर सबको प्रेरित किया।
स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि एचआईवी के खिलाफ भारत का अभियान अब देश के सबसे बड़े और सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और सामुदायिक भागीदारी से बड़ी से बड़ी चुनौती जीती जा सकती है।
भारत 2030 तक 95-95-95 वैश्विक लक्ष्य (95 प्रतिशत लोग अपनी स्थिति जानें, 95 प्रतिशत को इलाज मिले और 95 प्रतिशत में वायरस दब जाए) हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


