कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 2:43 PM (IST)
भरतपुर। धौलपुर जाते समय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री शिवराज तमरोली के नेतृत्व में स्वागत किया। उनके साथ युवा बोर्ड अध्य्क्ष भूपेंद्र सैनी भी थे। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवराज तमरोली, जगत सिंह गुर्जर, दीपू पंडित, लाखन बक्शी, अंकित खण्डेलवाल, विष्णु, गिरीश भरद्वाज, रणधीर मदेरणा, अंसार कुरैशी, हेमू भवनपुरा ने उनका माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। परनामी धौलपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए भरतपुर होते हुए जा रहे थे।