Advertisement
फर्जीवाड़ा : श्रमिक हरियाणा में और स्क्रीनिंग कागजात दिल्ली में तैयार किये जा रहे

पुलिस को इसी चालक से पता चला कि वो खुद भी टिकरी गांव बहादुरगढ़ (हरियाणा) से लेकर श्रमिकों को पश्चिम बंगाल इलाके की ओर जाने वाला था। रास्ते में ही मगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छानबीन में पुलिस को पता चल गया है कि यह फर्जीवाड़ा करके जाली स्क्रीनिंग पेपर्स कहां-कहां से बनबाये जा रहे थे।
इन सभी संदिग्ध इलाकों पर भी पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र सतर्क कर दिया है ताकि पूरे गैंग का भंडाफोड़ हो सके। खास बात इस फर्जीवाड़े में यह भी सामने आ चुकी है कि, जिन चालकों और श्रमिकों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज दिल्ली से जारी हुए हैं, उनके हाल पते भी दिल्ली के ही हैं। मगर जांच में अधिकांश पते फर्जी पाये गये।
बाहरी जिला पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक फिलहाल अभी कुछ बसों और उनके चालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में छापे मारे जा रहे हैं। इस बारे में दिल्ली के कई जिलों के डीसी दफ्तरों और देश के कुछ अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


