Work cannot be done without brokers in the sub-registrar office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिना दलालों के काम नहीं होता है, उप पंजीयक कार्यालय में

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मई 2024 7:58 PM (IST)
बिना दलालों के काम नहीं होता है, उप पंजीयक कार्यालय में
- कलक्टर मेहता पहुंचे औचक निरीक्षण करने, दलाल हुए गायब भीलवाड़ा। शहर के कुवाड़ा रोड़ स्थित जमीन जायदातों के पंजीयन कार्यालय में बिना दलालों के कोई काम नहीं होता है, आमजन को अपने कार्य कराने के लिये कई चक्कर काटने पड़ते हैं, परेशान कई शहरवासियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक को इस विभाग में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की कई बार शिकायते की। जिसको लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को उप पंजीयक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलक्टर के निरीक्षण पर आने की खबर पहले ही दलालों को लग गई तो दलाल गायब हो गयें। कलक्टर मेहता ने कार्मिकों को समय पर कार्यालय आने, पुरानी वसूलियों पर विशेष अभियान चलाकर राजस्व संकलन के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने उप पंजीयक मोहन लाल रेगर को निर्देश दिए कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तय समय में किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
उप पंजीयक मोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एस आर प्रथम कार्यालय को मई माह में अब तक 6 करोड़ 51 लाख रुपए और एस आर द्वितीय कार्यालय की मई महीने में 4 करोड़ 57 लाख की कुल राजस्व आय अर्जित हुई। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान 50 लाख से नीचे की रजिस्ट्रियों का रैंडम तरीके से भौतिक सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संकलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और पुरानी बकाया वसूलियों के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए भी निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने दस्तावेजों का सुव्यवस्थित रूप से संधारण करवाने,पुराने कबाड़ को हटाने, एसआर प्रथम कार्यालय में कक्षों की साफ-सफाई,रंगरोगन करने के निर्देश उप पंजीयक अधिकारी मोहन लाल रेगर को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्राप्त होने वाले रजिस्ट्री संबंधित सभी प्रकरण ई-पंजीयक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाए। साथ ही रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और पारदर्शिता के साथ फाइलों के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्मिकों से आवंटित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सभी को अपने राजकीय उत्तरदायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से निवर्हन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में पंजीयन संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। साथ ही आमजन के जो काम होने वाले हों, वे तुरंत हों। परिवादियों को अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़े, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement