Advertisement
वार्ता के बाद सफाई कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार समाप्त

गुर्जर ने सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम के स्तर पर जो भी समस्याएं हल की जा सकती थी, उन्हें हल करवाने का उन्होंने सदैव प्रयास किया है व जो मुद्दे राज्य सरकार के स्तर पर हल हो सकते थे उन्हें सदैव राज्य सरकार को अगे्रषित करवाया है व सक्षम स्तर पर उनके हल हेतु प्रयास भी किये हैं व वे सफाई कर्मियों के कल्याण हेतु व उनकी जायज मांगों के निवारण हेतु सदैव सक्रिय एवं सकारात्मक भागीदारी निभायेगीं ।
उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मिला कर निगम एक परिवार बनता है व हम सब मिल कर शहरवासियों की सेवा का संकल्प लेकर अपना-अपना कर्तव्य पालन करें ।
वार्ता में उपायुक्त स्वास्थ्य आशीष कुमार, विशिष्ठ सहायक महापौर उम्मेद सिंह, स्वायत्त शासन निदेशालय के वित्तीय सलाहकहार महेन्द्र मोहन एवं उप निदेशक प्रशासन, संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संध के अध्यक्ष नन्द किशोर डंडोरिया, वाल्मिकि समाज समिति के सरपंच अशोक भाया, पूर्व प्रधान वाल्मिकि समाज शिव चन्द डंडोरिया व सुरेश कल्याणी आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


