Womens strike against wine shop in shahjahanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठेके के विरोध में महिलाओं का आंदोलन, जलाई 30 पेटी देसी शराब

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2017 6:10 PM (IST)
ठेके के विरोध में महिलाओं का आंदोलन, जलाई 30 पेटी देसी शराब
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शराब के विरुद्ध महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को एक देसी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा काटा और 30 पेटी शराब को रोड पर रखकर आग के हवाले कर दिया। इस उग्र प्रदर्शन के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को फायर स्टेशन के पास स्थित एक देसी शराब की दुकान पर पहुंचकर तकरीबन डेढ़ दर्जन महिलाओं ने दुकान पर हंगामा काटते हुए दुकान के अंदर रखी 30 पेटी देसी शराब को निकालकर रोड पर रख कर आग लगा दी। जिसके चलते काफी देर तक रोड जाम रहा। महिलाओं का आरोप है कि विद्यालय के पास शराब की दुकान जनहित में नहीं है। त्रिपाठी ने बताया कि डेढ़ दर्जन अज्ञात महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement