Women were made aware of sewer connection maintenance in group discussion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समूह चर्चा में महिलाओं को सीवर कनेक्शन रखरखाव के प्रति किया जागरूक

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जून 2025 10:45 PM (IST)
समूह चर्चा में महिलाओं को सीवर कनेक्शन रखरखाव के प्रति किया जागरूक
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रूडिप अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में आरयूआईडीपी के अन्तर्गत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे में राम नगर, सांगरिया जोधपुर में महिलाओं को जानकारी देते हुए सीवरेज परियोजना के फायदे, सीवर के सही उपयोग व रख-रखाव के बारे में बताया। कैप रूडिप से सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने महिलाओं को बताया कि क्षेत्र में सीवर लाईने बिछाकर घरों को सीवर लाईन से जोडा गया है व महिलाओं से आग्रह किया कि सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस पदार्थ प्रवाहित नहीं करें व घरों से निकलने वाला कचरे का सही निस्तारण करें। साथ ही कहा कि सीवर लाईन में वर्षा जल को ना जोडें इससे सीवर लाईनें अवरूध हो जाती है, गन्दा पानी सडक पर आने से जल जनित बीमारी फैलने का खतरा बढ जाता है। चर्चा के दौरान महिलाओं ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जाना व स्वच्छता के महत्व को समझा। ए.एस.डी.धीरेन्द्र वैष्णव ने रूडिप परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुझाव व सहयोग के लिए टोल फ्री नम्बर के साथ पम्पलेट वितरित किये गये। जन जागरूकता कार्यक्रम में रूडिप परियोजना के अन्तर्गत इंटर्नशिप कर रही इंजिनियरिंग की प्रशिक्षु छात्राओं ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement