women suicide after fight with husband in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गृहकलह के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2017 10:27 PM (IST)
गृहकलह के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
कानपुर देहात। रसूलाबाद थानाक्षेत्र में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति ने आनन-फानन में पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। रसूलाबाद के तुलसी नगर निवसी अरविन्द कुमार का पत्नी नीलम (32) से दोपहर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे गुस्साई महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर पति ने पड़ोसियों की मदद से महिला को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement