women beten Writ man at bisalpur tahsil in philibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला ने रिश्वतखोर लेखपाल को तहसील में ही धुन डाला

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 4:33 PM (IST)
महिला ने रिश्वतखोर लेखपाल को तहसील में ही धुन डाला
पीलीभीत। जिले की तहसील बीसलपुर में सोमवार को एक महिला ने रिश्वती लेखपाल को सही सबक सिखा दिया। महिला ने लेखपाल की जमकर पिटाई कर तहसील परिसर का माहौल गर्म कर दिया। महिला का कहना है कि लेखपाल ने विरासत दर्ज करने के नाम पर उससे पैसे ले लिए लेकिन विरासत दर्ज नहीं की। एसडीएम के पास पहुंचा तो उन् मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर महिला शांत हुई। पीड़ित महिला बन्नो देवी का आरोप है कि वह पीलीभीत के पास जनपद बरेली के थाना भुता के गांव शेखापुर की रहने वाली है। उसके पति की मृत्यु हो गयी थी। पति की पैत्रक जमीन जो की पीलीभीत के तहसील बीसलपुर के गांव कंधरापुर में है, उस जमीन की विरासत तहसील अभिलेखों में चढ़वाने के लिये वह लेखपाल हेतराम से मिली। लेखपाल ने विरासत दर्ज करने के लिए महिला से सुविधा शुल्क मांगा। उसकी मांग पर महिला ने किसी तरह इंतजाम करके उसे 10 हजार रूपए सुविधा शुल्क के रूप में दिए। इसके बाद भी लेखपाल टालमटोल करता रहा। नाराज महिला सोमवार को तहसील बीसलपुर आयी और उसने लेखपाल से अपने काम के बारे में पूछा। लेखपाल ने एक बार फिर उससे 10 हजार की मांग की। इसके बाद महिला का पारा चढ़ गया। उसने तहसील परिसर में ही लेखपाल को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर एसडीएम बी पी सिंह को सूचित किया गया। उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर माहौल को शांत कराया। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह महिला को शांत कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement