Womans Back Managers Pursed Runaway -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला बैक मैनेेजर का पर्स छीन भाग छूटे बदमाश

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 1:01 PM (IST)
महिला बैक मैनेेजर का पर्स छीन भाग छूटे बदमाश
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्कूटी सवार तीन बदमाश एक महिला बैक मैनेजर के हाथों से पर्स छीन भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराकर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुशीलाल ने बताया कि पीडि़ता कचंन राठोड पत्नी सुरेन्द्र सिंह निवासी शिवबाडी बीकानेर हाल सहायक बैक मैनेजर विजय बैंक जोधपुर ने मामला दर्ज करवाया कि बैक ट्रेनिंग के लिए वह राजापार्क आई हुई थी। आठ मई की रात करीब सवा आठ बजे अपने किसी परिचित के साथ वह वल्र्ड ट्रेट पार्क पर घूमने आई थी। इस दौरान फोर्टिस अस्पताल के पास स्कूटी पर सवार तीन बदमाश आए और हाथ पर लगे पर्स पर झपट्टा मारकर छीन ले गए। वारदात के दौरान पर्स में एक हजार रुपए की नकदी सहित एक सोने की अंगूठी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement