Woman shot dead by great grandson in UP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुजफ्फरनगर:भूमि विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 3:42 PM (IST)
मुजफ्फरनगर:भूमि विवाद में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के नागला राही गांव में भूमि विवाद में एक बुजुर्ग महिला के परपोते ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) रामभवन ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार शाम भूमि विवाद के दौरान युवक उस्मान ने अपनी परदादी रईशा (60) की उसके घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला और उसके परपोते के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी से उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement