Woman gave poison to 3 daughters after assaulting her husband in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में पति से मारपीट के बाद महिला ने 3 बेटियों को दिया जहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 5:22 PM (IST)
यूपी में पति से मारपीट के बाद महिला ने 3 बेटियों को दिया जहर
गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद के बाद अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया। घटना सुहवाल थाना क्षेत्र के भनमाल राय गांव की है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, महिला का कथित तौर पर पति से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया। दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो अब पुलिस हिरासत में है।
तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement