पहाड़ी रीति रिवाजों से मजबूर महिला पर बनी फिल्म ‘‘बरिना’’ ने मोहा मन
khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 9:02 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में मंगलवार को पवन कुमार शर्मा की फिल्म बरिना की स्क्रीनिंग की गई। अनिल कुमार काबरा की ओर से प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में भारत के पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल के पारम्परिक रीती रिवाजो में लिपटी हुई एक मजबूर महिला की कहानी को दर्शाया गया है। हिंदी भाषी ये फिल्म की अवधि 116 मिनट है।