woman death during the operation in Bhilwaras private hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 8:08 PM (IST)
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
भीलवाडा़। यहां के एक निजी हॉस्‍पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खडा कर दिया। परिजन चिकित्‍सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। मृतका सरकारी उपस्‍वास्‍थ्‍य कैन्‍द्र में नर्स के कार्य पर कार्यरत थी। संजय कॉलोनी निवासी मृतका कैलाशी देवी के बेटे ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मेरी मॉ बनका खेडा ग्राम के उपस्‍वास्‍थ्‍य कैन्‍द्र में एएनएम पद पर कार्यरत हैं। आज सुबह वह योग के लिए स्‍वास्‍थ्‍य कैन्‍द्र पर गयी थी और उसकी तबीयत खराब हो गयी। इस पर हमने उसे नेहरू रोड स्थित अतिशय हार्ट हॉस्‍पीटल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्‍टर ने ईसीजी करवायी और कहा कि इनके हार्ट में ब्‍लॉक है और जल्‍द से जल्‍द ऑपरेशन करना होगा। इस पर हमने ऑपरेशन के लिए हामी भर दी। ऑपरेशन के दौरान डॉक्‍टर ने बार-बार ब्‍लॉकजे ज्‍यादा होने को लेकर ऑपरेशन फिस बढाता रहा। दो घण्‍टै बाद ऑपरेशन थीयटर से जब डॉक्‍टर बाहर नहीं आये तो हमने अन्‍दर जाकर पुछा तो उन्‍होने उन्‍हे मृत घोषित कर दिया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्‍टर ने हमसे करीब 70 हजार रूपये फिस जमा करवाये थे। शर्मा ने यह भी कहा कि हमें मुआवजा या फिर कुछ ओर नहीं चाहिए बस इस हॉस्‍पीटल के ताला लगावाना है। यहां पहले भी इसी तरह के कई मरीजों की मौत हो चूकी है। इसके साथ हमारी मॉं के हत्‍यारे डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया जाये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement