Without self-restraint, life cannot be built and nirvana cannot be achieved: Acharya Vardhman Sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संयम के बिना जीवन का निर्माण और निर्वाण नहीं होता : आचार्य वर्धमान सागर

khaskhabar.com: रविवार, 17 अगस्त 2025 5:44 PM (IST)
संयम के बिना जीवन का निर्माण और निर्वाण नहीं होता : आचार्य वर्धमान सागर
टोंक। प्रथमाचार्य चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर महाराज आचार्य पद शताब्दी प्रतिष्ठापना महोत्सव के अंतर्गत टोक नगर में विगत माह से अनेक कार्यशालाएं आयोजित की गई। पत्रकार गोष्ठी, एडवोकेट चार्टर्ड अकाउंटेट, के बाद शिक्षकों का सम्मेलन हुआ। आदिनाथ जिनालय में प्रथमाचार्य शांति सागर के गृहस्थ अवस्था दीक्षा उपसर्ग उपवास समाधि प्रसंगों के चित्रों की प्रदर्शनी का लोकार्पण आचार्य ने किया। आचार्य ने उपदेश में बताया कि माता-पिता के बाद शिक्षकों को बच्चो को संस्कारित करना उनका कर्तव्य है, मगर पहले माता-पिता शिक्षकों को संस्कारित होना जरूरी है। श्रावकों के समूह से ही समाज का निर्माण होता है। संस्कार देव, शास्त्र, गुरुओं, के समागम, समर्पण ओर स्वाध्याय से मिलते हैं। आचार्य ने स्वयं के बारे में बताया कि हमने भी बचपन में माता-पिता और गुरुओं से शिक्षा संस्कार प्राप्त किए, तभी हम इस मार्ग पर आए हैं। प्रथमाचार्य शांतिसागर के समय मुनियों का मूलाचार ग्रन्थ नहीं था किंतु उनकी चर्या आगम जिनवाणी अनुरूप होने से सभी आने वाले साधुओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र आदर्श रही। आचार्य शांति सागर का जीवन चारित्र की प्रयोग शाला रहा उन्होंने चारित्र से सभी खंडों महाव्रत, समिति, गुप्ति, धर्म तप आदि पर विजय प्राप्त की इसलिए उन्हें चारित्र चक्रवती की उपमा उपाधि दी गई। यह मंगल देशना आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने प्रथमाचार्य शांतिसागर महाराज आचार्य पद प्रतिष्ठापना महोत्सव समिति के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रगट की। राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य ने आगे बताया कि पश्चिमी संस्कृति, टीवी मोबाइल, सोशल मीडिया, गूगल के कारण बच्चे संस्कारहीन होकर उनका पतन हो रहा है संसार को जानने के बजाय अब स्वयं की आत्मा का चिंतन करना जरूरी है। अनेक वक्ताओं ने आचार्य शांतिसागर के जीवन के बारे में बताया कि उन्होंने जीवन में कितने उपसर्ग, परिषह सहन किए हजारों उपवास कर दीक्षाएं दी है। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां दूर कराई। जिनवाणी का स्वाध्याय और गुरुओं के उपदेश को सुन कर जुगाली रूपी मनन चिंतन जरूरी है। चरित्र, संस्कार, संयम, आगम ज्ञान के बिना जीवन का कल्याण निर्माण नहीं होता जीवन संस्कारित निर्माण होने पर ही आपका निर्वाण होगा। इसलिए जीवन को उद्देश्य पूर्ण सार्थक बनाने का पुरुषार्थ करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement