With the transfer of officials issued appointment orders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिकारियों के तबादले के साथ नियुक्ति आदेश जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 8:26 PM (IST)
अधिकारियों के तबादले के साथ नियुक्ति आदेश जारी
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों और पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण करने के साथ नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत चन्द्र प्रकाश को रोहतक मंडल के आयुक्त पद के साथ अम्बाला मण्डल, अम्बाला के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। संजय जून को निदेशक व विशेष सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, कॉन्फेड को रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त कैथल के स्थान पर कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया है। जबकि रविप्रकाश गुप्ता को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का निदेशक और विशेष सचिव और कॉन्फेड का प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों में अनीष यादव को फिरोजपुर झिरका, मनोज कुमार को नूंह और मुनीष शर्मा को लोहारु का उप-मण्डल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही रानी नागर को कोसली की उपमण्डल अधिकारी, विक्रम सिंह को महेन्द्रगढ़ का उपमण्डल अधिकारी, और मोनिका गुप्ता को नारायणगढ़ का उप-मण्डल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जग निवास उपमण्डल अधिकारी, कोसली को सफीदों का उपमण्डल अधिकारी लगाया गया है। मुकेश कुमार, उप मण्डल अधिकारी, फिरोजपुर झिरका को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है। सुरजीत सिंह उप मण्डल अधिकारी, लोहारू को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। उम्मेद सिंह मोहन, उप-मण्डल अधिकारी, महेन्द्रगढ़ को आरटीए नारनौल का सचिव नियुक्त किया गया है। मनिता मलिक, उप-मण्डल अधिकारी, नारायणगढ़ को पर्यटन विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा पर्यटन विकास निगम की महाप्रबन्धक नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement