Advertisement
जीत के जश्न के साथ हार की समीक्षा भी कर रही है भाजपा

गोवा और मणिपुर में 2017 के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटें बढ़ी है लेकिन इस बड़ी कामयाबी के बावजूद भाजपा ने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखा था उसे वो हासिल नहीं कर पाई। सबसे अधिक निराशाजनक प्रदर्शन तो पंजाब का रहा जहां पहली बार बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ने और पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा 2017 के 3 सीटों की तुलना में इस बार महज 2 सीटों पर ही चुनाव जीत पाई।
ऐसे में भाजपा ने विरोधी दलों के मुकाबले में दूर की सोचते हुए हर एंगल से हार की समीक्षा शुरू कर दी है। कई-कई घंटो तक चलने वाले बैठकों के दौर में हारी हुई सीटों की विवेचना की जाती है। हार के कारणों का विश्लेषण किया जाता है और उसी अनुसार भविष्य की रणनीति बनाने पर भी चर्चा की जाती है।
सबसे दिलचस्प तथ्य तो यह है कि जिन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई है उन सीटों पर भी बूथवार समीक्षा करते हुए उन बूथों को छांटा जा रहा है जहां भाजपा को कम वोट मिले हैं। जाहिर सी बात है कि सरकार गठन के बाद मंत्रियों और संगठन के नेताओं को इन बूथों पर ध्यान देने की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।
भाजपा आलाकमान राज्यों के मुख्यमंत्रियों , वरिष्ठ मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश संगठन महासचिवों और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ, प्रभारी,चुनाव प्रभारी और सांसद सहित विभिन्न स्तरों पर नेताओं से हारी हुई सीटों को लेकर फीडबैक ले रहा है । 15 मार्च को नई दिल्ली के अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने इलाके में हारे हुए 100-100 बूथों का आकलन कर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है ताकि हार के कारणों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


