वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों नौकरी के लिए इंटरव्यू
की प्रैक्टिस कर रहे है। लॉस ऐंजिलिस टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार 55
वर्षीय ओबामा ने स्टीफन कोलबर्ट के टॉक शो द लेट शो में ये बातें कहीं। शो
में ओबामा से किसी नौकरी के आवेदक की तरह कई तरह के सवाल किए गए। इसमें
उनकी योग्यता के बारे में भी सवाल पूछे गए। कोलबर्ट ने शो के दौरान ओबामा
से पूछा कि आप कोई ऐसे अवॉर्ड या योग्यता के बारे में बताएं जो हाल में
मिले हों? इसपर ओबामा ने कहा, मुझे तकरीबन 30 मानद डिग्री मिली हैं। मुझे
शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला है। इसपर कोलबर्ट ने पूछा यह पुरस्कार किस
बात के लिए था? फिर ओबामा ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे अभी भी नहीं
पता यह पुरस्कार मुझे क्यों मिला?।
ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्नक्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार