Winter Session of Parliament will be hot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 7:42 PM (IST)
खास खबरExclusive:संसद का शीतकालीन सत्र रहेगा गर्म
उमाकांत त्रिपाठी, दिल्ली। आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई। संसद में जिसकी उम्मीद थी बिलकुल वैसा ही माहौल देखने को मिला। नोटबंदी के फैसले से कई राजनीतिक दलों के नेता आगबबूला दिखे। कांग्रेस, सपा, बसपा, नेशनल कांफ्रेंस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी और लेफ्ट सहित तमाम पार्टियों के नेता आक्रामक दिखे। विपक्षी पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में आक्रामक रुख दिखाते हुए सरकार से कई सवाल किये। उन्होंने कहा कि सरकार को जब इस तरह का फैसला लेना था तो, तैयारी क्यों नहीं की गई। नोटबंदी की खबर अखबारों में कैसे आई। क्या काले धन पर रोक लगाने के लिए आम जनता को परेशान करना जरुरी था। बसपा की प्रमुख मायावती ने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए नोटबंदी के फैसले को वापिस लेने की अपील की। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सडकों पर उतर गए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में नेता संसद भवन से पैदल चलकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement