Advertisement
दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक, घनी धुंध के साथ बढ़ा प्रदूषण, अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी, जिससे दिन में भी ठंडक बढ़ेगी। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट का सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। धुंध और ठंडी हवाओं के कारण प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे हैं, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर से 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी की ओर बढ़ने लगा है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण के स्तर पर नजर डालें तो स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब है, जहां एक्यूआई 325 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। सीआरआरआई मथुरा रोड का एक्यूआई 333 है। डीटीयू दिल्ली का भी एक्यूआई 317 के स्तर पर पहुंच गया है। छावला और बवाना इलाकों में एक्यूआई क्रमशः 288 और 277 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 283 है। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा अभी किसी भी तरह की 'चेतावनी' जारी नहीं की गई है लेकिन बढ़ते प्रदूषण और घटते तापमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
डॉक्टरों का सुझाव है कि सुबह और देर रात के समय धुंध के कारण वायु गुणवत्ता बेहद खराब होती है, ऐसे में दमा और सांस के मरीजों को घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए। दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे और प्रदूषण का यह मिश्रण आने वाले दिनों में लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


