Winds in Madhya Pradesh has increased cold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश : हवाओं में घुली ठंडक ने बढ़ाई ठिठुरन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018 12:43 PM (IST)
मध्य प्रदेश : हवाओं में घुली ठंडक ने बढ़ाई ठिठुरन
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में चल रही हवाओं ने शुक्रवार को ठंड बढ़ा दी है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, शुक्रवार सुबह से चल रही हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है, जो ठंड से सुकून देने वाली है। खिली धूप के बीच हवाओं के झौंकों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ठंड का जोर और बढऩे की संभावना जताई है। राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 10.4, ग्वालियर का 9.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement