Advertisement
चुनाव में मिली हार के बाद मुंडवा लेंगे सिर ?, सोमनाथ भारती ने दिया जवाब

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को इस्तीफा देना चाहिए और उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि जनता ने उन्हें मैंडेट नहीं दिया। 400 पार का नारा लगाने वाले 240 पर अटक गए हैं। जनता ने अहंकार का जवाब दिया है।
एग्जिट पोल के नतीजे के बाद उन्होंने दावा किया था कि जिस दिन रिजल्ट आएंगे उस दिन एग्जिट पोल के सारे दावे खत्म हो जाएंगे और किसी भी हालत में पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे अगर ऐसा होगा तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने संकल्प पर अडिग हैं और उन्होंने भारत की जनता से जो अपील की थी, भारत की जनता ने इनका मान रखा और भाजपा को पूर्ण बहुमत से कोसों दूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी 400 पार का नारा लेकर सरकार बनाने का दावा कर रही थी, उस पार्टी को बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। जिस हिसाब से इंडिया अलायंस को पूरे भारत में बढ़त मिली है, ऐसे में साफ है कि जनता इंडिया अलायंस के साथ है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


