Will not stop attacks on Gaza until Hamas is destroyed - Netanyahu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमास के नष्ट होने तक गाजा पर हमला बंद नहीं करेंगे : नेतन्याहू

khaskhabar.com: बुधवार, 25 अक्टूबर 2023 07:17 AM (IST)
हमास के नष्ट होने तक गाजा पर हमला बंद नहीं करेंगे : नेतन्याहू
येरुसलम, । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उनका देश गाजा पट्टी में लक्ष्यों पर हमला करना बंद नहीं करेगा, जब तक कि हमास पूरी तरह से नष्ट नहीं हो जाता।नेतन्याहू ने यह बात इजरायली रक्षा बलों की एक विशेष इकाई याहलोम के सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए कही।उन्होंने सैनिकों से कहा कि इजरायल युद्ध के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहा है जो जल्द ही आएगा।नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल जबरदस्त ताकत से दुश्मन पर हमला कर रहा है और आतंकी संगठन हमास को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना उत्तरी इलाकों के साथ-साथ वेस्ट बैंक में भी हमले कर रही है।याहलोम यूनिट के कमांडरों ने नेत्यानाहू को इसकी परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement