Will new light on the life of Akbar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकबर के जीवन पर पड़ेगी नई रोशनी

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 2:03 PM (IST)
अकबर के जीवन पर पड़ेगी नई रोशनी
नई दिल्ली। इतिहास में अक्टूबर का महीना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन का ही नहीं, बल्कि एक और विरले बादशाह के जन्म का भी महीना है, जिसका नाम इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा है। मुगल बादशाह ‘अकबर’ का जन्म इसी महीने में 15 तारीख को 1542 ईस्वी में हुआ था और उनकी मृत्यु भी अक्टूबर में ही 25 तारीख को 1605 ईस्वी में हुई थी। वर्ष 2016 इसलिए भी खास है, क्योंकि यह वर्ष उनके गद्दीनशीं होने का 460वां वर्ष भी है। बादशाह अकबर के जीवन की और बहुत सारी रोचक और अनजानी जानकारियों से भरपूर उपन्यास ‘अकबर’ जल्द ही राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हो रहा है। उपन्यासकार शाजी जमां का नया उपन्यास महज कोरी कल्पनाओं के सहारे बुनी गई कोई फंतासी नहीं है, बल्कि यह इतिहास की वास्तविकता का आख्यान है।
शाजी जमां दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक हैं। थामसन फाउंडेशन, सीएनएन और बीबीसी वल्र्ड सर्विस जैसे संस्थानों से शुरुआती ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वो इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में बरसों से कार्यरत हैं।
‘अकबर’ बाजार से लेकर दरबार तक के ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर रचा गया उपन्यास है। इस उपन्यास को लिखने के लिए लेखक ने 20 सालों तक ऐतिहासिक तथ्यों और दस्तावेजों, चित्रों आदि की खोजबीन की है। सचाई की तह तक पहुंचने की इस यात्रा के दौरान 8 सालों की मेहनत के बाद उपन्यास की पांडुलिपि को आखिरी शक्ल दिया जा सका है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement