will go employee in All Rajasthan State Employees Federations convention -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में जाएंगे कर्मचारी

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 5:05 PM (IST)
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में जाएंगे कर्मचारी
भीलवाड़ा। अजमेर के आजाद पार्क में 12 फरवरी को होने वाले अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के विशाल अधिवेशन में भीलवाड़ा से भी करीब 5 हजार से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। अधिवेशन से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। यह बात महासंघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से लागू करने, संविदा-निविदा व नियमित कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने व सुराज संकल्प यात्रा के दौरान किए गए वादों को लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके विरोध में 12 फरवरी को अजमेर में विशाल अधिवेशन रखा गया है। इसमें भीलवाड़ा से 40 बसों में करीब 5 हजार कर्मचारी भाग लेने अजमेर जाएंगे।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement