Advertisement
पूर्व सैनिकों की हर जायज मांग को पूरा करेगें : चेतन सिंह जौडामाजरा

इस संबंधी कैबिनेट मंत्री, रक्षा सेवा कल्याण विभाग चेतन सिंह जौडामाजरा ने बताया कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के लगातार प्रयासों से इस एमओयू के साथ योग्य पूर्व सैनिकों को ग्रेजुएशन डिग्री से सम्मानित किया जाएगा जोकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से आर्टस (रक्षा और सामरिक अध्ययन) की, इससे पूर्व सैनिक सरकार की ग्रुप ए और बी पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होगें। इससे पहले वह विशेष शिक्षा प्रमाण पत्र सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा सेवानिवृत्ति के समय दिया जाता था, जिससे वह केवल ग्रुप सी और डी पदों के लिए आवेदन करने के योग्य थे।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने दिव्यांग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर, एसएएस नगर में वित्तीय सहायता के चैक भी बाँटे।
उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये से 1.00 करोड़ कर दिया गया है और साथ ही शहीदों के 12 परिवारों को रोजगार देने की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


