Advertisement
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा क्या सांगानेर में ऑक्सीजन जोन ढोल का बाड़ को बचाएंगे?

सांगानेर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र चारों तरफ सघन आवासीय क्षेत्र से घिरा हुआ है और इस क्षेत्र में ऑक्सीजन के लिए अन्य कोई इतना बड़ा पार्क नहीं है। यहां रेल्वे लाइन के दूसरी और इंडस्ट्रियल एरिया होने और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण पहले ही वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य सरकार चाहे तो प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जांच करवाकर रिपोर्ट ले सकता है। यहां करीब 60 प्रजाति के 2400 से ज्यादा पेड़ खड़े हैं।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल भी कर चुका है सिफारिशः
उल्लेखनीय है कि इस फिनटेक पार्क को लेकर वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भी सिफारिश कर चुका है कि इस ऑक्सीजन जोन यानि इन पेड़ों को बचाना चाहिए। फिनटेक पार्क प्रोजेक्ट को अन्यत्र भी ट्रांसफर किया जा सकता है। जहां तक संभव हो, इन पेड़ों को बचाया जाना चाहिए। क्योंकि यहां फिनटेक पार्क बनने के बाद भारी संख्या में वाहनों के आवागमन से प्रदूषण की समस्या और बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



