khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 8:49 PM (IST)
भाजपा के अगडे उम्मीदवारों का भाग्य भी खटाई में पड सकता
है। इस स्थिति में कांग्रेस सत्ता तो नहीं हासिल कर सकेगी, लेकिन राज्य
में एक मजबूत स्थिति में उभर कर आम आदमी की नई उम्मीद बन सकती है। 18 फीसदी
अग़डी जातियों में ब्राह्मणों की संख्या 11 फीसदी है जबकि राज्य में ठाकुर
आठ फीसदी हैं।
राज्य की 403 विधानसभा सीटों में तकरीबन 125 सीटें इस तरह की हैं, जहां
अगडी जातियों का वोट नया गुल खिला सकता है। प्रदेश के 39 फीसदी ओबीसी को
साधने के लिए राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि बब्बर
ओबीसी से आते हैं। इसके अलावा 18 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं पर पकड बनाने के
लिए गुलाम नबी आजाद को आगे लाया गया है, जबकि ठाकुरों को साधने के लिए
अमेठी राजघराने के संजय सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
इस रणनीति को देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति
कमजोर है। यह बात दीगर है कि राज्य में वह जनाधार खो चुकी है और उसी को
हासिल करने के लिए वह प्रयत्नशील है।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का चेहरा
बनाकर पार्टी ने राज्य के 11 फीसदी ब्राह्मण मतदाताओं को साधने का काम किया
है, क्योंकि भाजपा बाह्मणों के बजाय दलितों को अधिक तरजीह देती दिख रही
है।
उसे यह मालूम है कि अगडी जाति उसे छोडकर कहीं नहीं जाने वाली है। लेकिन
दयाशंकर सिंह मामले के बाद भाजपा और बसपा की रणनीति बिगड गई है। यह दोनों
के लिए अच्छी बात नहीं है। इससे सबसे अधिक बसपा की सोशल इंजीनियरिंग को
झटका माना जा रहा है।