will be many program on Republic Day, special attractions will paragliding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर होंगे कई आयोजन, पैराग्लाइडिंग रहेगा विशेष आकर्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 3:54 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर होंगे कई आयोजन, पैराग्लाइडिंग रहेगा विशेष आकर्षण
बाड़मेर। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में गणतत्र दिवस (26 जनवरी, 2017) के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. विश्नोई की अध्यक्षता में मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में गणतंत्र दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों कीे तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी. उज्ज्वल, डिप्टी कमांडेंट स्टेशन हैड क्वार्टर बीएसएफ विवेक ठाकुर, आयुक्त नगर परिषद श्रवण कुमार बिश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी. मेघानी, जिला रसद अधिकारी कवराराम चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले सभी कार्यक्रम पर्व की गरिमा के अनुरूप तथा बेहतरीन हों। उन्होंने राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों में आमजन से उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल होने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम करने तथा सभी विभागीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की सौंपी गई संपूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ समय पर संपादित करने के निर्देश दिए।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement