Wild elephant tramples two people to death in Tamil Nadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगली हाथी ने तमिलनाडु में दो लोगों को कुचल कर मार डाला

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2023 12:34 PM (IST)
जंगली हाथी ने तमिलनाडु में दो लोगों को कुचल कर मार डाला
चेन्नई। तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों की पहचान बोम्मे गौदर (55) और सिधुमारी (65) के रूप में हुई है, जो कदंबूर वन क्षेत्र के कुनरी आदिवासी गांव के थे। घटना रविवार शाम थट्टापलम के पास हुई। बोम्मे गौदर और सिधुमरी अपने दो दोस्तों के साथ पिछली सीट पर सवार थे जब जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
चारों अपने वाहन छोड़कर भाग गए। हालांकि, हाथी ने उनका पीछा किया और बोम्मे गौदर और सिधमरी को कुचल कर मार डाला।
वन विभाग के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल में किया जाएगा।
वन अधिकारियों ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement