Wife of UP Hostage-taker Lynched by Locals After Cops Kill Husband-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्रुखाबाद : बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष के बाद उसकी पत्नी की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 11:44 AM (IST)
फर्रुखाबाद : बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष के बाद उसकी पत्नी की मौत
फरुर्खाबाद। उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद में बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम की पुलिस द्वारा हुई क्रॉस फायरिंग में मौत के बाद बच्चों को बचाने का ऑपरेशन सफल हो गया। वहीं दूसरी ओर अपराधी की पत्नी रूबी जो इस दौरान बुरी तहर घायल थी, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो चुकी है। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि घायल महिला को बचाने का प्रयास किया गया। उसे फौरन इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम से साफ होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। बंधक बनाए गए बच्चों को मुक्त कराने के लिए चलाए गए ऑपरेशन का नेतृत्व मोहित अग्रवाल ने किया। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि टीम को 10 लाख रुपए का इनाम देने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement