Why there was a sharp rise in corona virus case on 27, 28, 29 January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

27, 28, 29 जनवरी को कोरोना वायरस मामले में क्यों हुई तेज बढ़ोतरी

khaskhabar.com: शनिवार, 01 फ़रवरी 2020 11:09 AM (IST)
27, 28, 29 जनवरी को कोरोना वायरस मामले में क्यों हुई तेज बढ़ोतरी
बीजिंग। आंकड़ों के अनुसार 27, 28 और 29 तारीख को चीन में कोरोना वायरस मामलों में तेज बढ़ोत्तरी नजर आई, जो क्रमश: 1771, 1459 और 1737 थी। इस ध्यानाकर्षक मुद्दे के प्रति चीनी बीमारी नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के महामारी विज्ञान के प्रमुख विशेषज्ञ वू त्सुन यो ने बताया कि हमें इन आंकड़ों से नहीं डरना चाहिए। इन तीन दिन में पुष्टिकृत मामलों में से बहुत ही पहले ही एकत्र मामले हैं। उन्होंने बताया कि हुपेइ प्रांत के वुहान शहर और अन्य कुछ क्षेत्रों में पहले ही बड़ी संख्या वाले मरीज उभरे थे, लेकिन सीमित चिकित्सा क्षमता के कारण बहुत मामले की पुष्टि नहीं की जा सकी। इधर कुछ दिन पहले ही बीमार हुए अधिकतर लोगों का कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। अगर अभी अभी पुष्टिकृत मरीजों का बीमार होने की वास्तविक तारीख को देखा जाए, तो बहुत मरीज पुष्टि के समय से कुछ दिन के पहले बीमार हो गए थे। इसलिए अगर हम बीमार होने की तिथि के मुताबिक देखें, तो आंकड़े अधिक आशावान होंगे। (साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग) (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement