नई दिल्ली। बिहार के बाहुबली और राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को दिल्ली
के तिहाड जेल शिफ्ट करने की मांग पर सुप्रीम ने सुनवाई करते हुए बिहार
सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले
की अगली सुनवाई अब 28 नवंबर को होगी।
सीवान में अखबार हिन्दुस्तान के
दिवंगत पत्रकार राजदेव की पत्नी आशा रंजन की याचिका पर इस मामले की सुनवाई
हो रही है।
गौरतलब हो कि पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद जब जमानत को सुप्रीम कोर्ट
ने खारिज कर दिया था,तब ही दो पीडित पक्ष पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी
आशा रंजन और व्यवसायी चंदा बाबू ने शहाबुद्दीन को सीवान जेल से शिफ्ट कर
दिल्ली तिहाड जेल भेजने की याचिका डाली थी।
यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया