Advertisement
आखिर एमएसपी कानून क्यों पारित नहीं किया जा रहा है : कांग्रेस

एसकेएम नेता युद्धवीर सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई समिति नहीं बनाई गई है। हरियाणा में किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने पर केवल कुछ कार्रवाई हुई है, लेकिन दिल्ली समेत अन्य राज्यों में उस तरह के मामलों में ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। बिजली बिलों के संबंध में हमारी मांग पर भी कोई चर्चा नहीं की गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा 40-विभिन्न किसान संगठनों का एक संघ है जिसने 9 दिसंबर को अपने 15 महीने के लंबे आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की थी। यह आंदोलन 2020 में पारित तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए शुरू हुआ था।
उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी वह स्थान था जहां 4 अक्टूबर को किसानों और एक पत्रकार सहित आधा दर्जन लोगों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया था। यह वाहन कथित तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे का बताया गया था। किसानों ने अजय मिश्रा और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
किसान मोर्चा ने 23 और 24 फरवरी को श्रमिक संगठनों द्वारा अखिल भारतीय हड़ताल को समर्थन देने की भी घोषणा की क्योंकि उनकी मांगों में एमएसपी भी शामिल है । यह इसलिए भी है क्योंकि मजदूर संगठनों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


