Advertisement
...तो इसलिए मंजूर नहीं हो सकता बसपा सुप्रीमो मायावती का इस्तीफा!

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना इस्तीफा पत्र पढ़ते हुए कहा कि बीएसपी ने दलितों पर हो रहे अत्याचार खासकर यूपी के सहारनपुर में हुए दलित उत्पीडऩ पर कार्यवाही रोक चर्चा की मांग की थी। रूल 267 के मुताबिक पार्टी ने नोटिस दिया था। मायावती ने कहा कि सुबह 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उन्होंने उपसभापति को इसकी याद दिलाई। मायावती ने बताया कि उपसभापति ने नोटिस पर केवल 3 मिनट बोलने की अनुमति दी। बीएसपी सुप्रीमो के मुताबिक उन्होंने उसी वक्त सदन को बताया कि यह मामला ऐसा नहीं है कि 3 मिनट में बात रखी जा सके। ऐसा कोई नियम भी नहीं है कि स्थगन नोटिस के बाद 3 मिनट का ही समय दिया जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



