J&K
में रातभर हुई फ़ायरिंग, एक आतंकी ढेर, 2 जवान घायल
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 11:36 AM (IST)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में
सेना-पुलिस और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। यहां के वनगाम इलाके में रविवार रात
से ही फायरिंग हो रही थी। 62RR और पुलिस के जवानों ने आतंकियों को घेर
लिया था। अभी तक एक आतंकी मारा गया है। दो जवान घायल हुए हैं। अंधेरे का फायदा
उठाकर दो आतंकी भाग गए। बताया जा रहा है कि यहां एक बिल्डिंग
में छिपकर आतंकी फ़ायरिंग कर रहे थे। रविवार देर रात से ही सिक्युरिटी
फोर्सेस उनका जवाब दे रही थी। इस दौरान सद्दाम हुसैन नाम का एक आतंकी बाहर आया और
वह मारा गया।
इसके बावजूद दो आतंकी फायरिंग कर रहे थे। लेकिन
सुबह होने से पहले अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आतंकी भाग गए। पुलिस
ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद ऑपरेशन
खत्म होने का एलान कर दिया गया। सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो
रही है।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :अनारकली तो नहीं, यहां शराब को ही दीवार में चुनवाया