Advertisement
हिन्दी-अंग्रेजी आती नहीं, दिल्ली में उद्धव ठाकरे को कौन पूछता है - नारायण राणे

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लोकसभा में पेश हुए वक्फ एक्ट संशोधन बिल के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जमीनों का गलत इस्तेमाल हो रहा है, यह बिल इसलिए लाया जा रहा है। जब उनसे सवाल किया गया कि लोकसभा में जिस वक्त वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश किया गया तो शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसद गायब रहे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें वक्फ एक्ट के बारे में क्या पता है। उनके सांसदों को बिल पर जो कहना है वो कहेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान प्रेस वार्ता कर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा था कि सभी दलों से चर्चा चल रही है। अपने दिल्ली यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मिले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


