White House bomb threat Security alert -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्हाइट हाउस में बम की अफवाह, सुरक्षा बढाई

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 1:46 PM (IST)
व्हाइट हाउस में बम की अफवाह, सुरक्षा बढाई
वाशिगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक जांच चौकी के पास शनिवार देर रात एक कार अचानक पहुंच गई, जिसके चालक ने उसमें बम होने का दावा किया। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वाहन में कोई उपकरण मिला या नहीं, पर व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वाहन की जांच की जा रही है। व्हाइट हाउस के चारों ओर सडक़ों को बंद कर दिया गया है। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement