Advertisement
हेमंत सोरेन कहां हैं? बीजेपी ने सोशल मीडिया पर 'सीएम लापता' के बैनर लगाए

सीएम हेमंत सोरेन की ओर से 29 जनवरी की दोपहर ईडी को मेल भेजकर सूचित किया था कि वह 31 जनवरी को दिन के एक बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद झामुमो की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि ईडी सीएम के खिलाफ प्रोपगैंडा कर रही है। उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। सीएम ने जो वक्त निर्धारित किया है, उस समय ईडी आकर उनका बयान दर्ज कर ले। वह अपने निजी काम से दिल्ली गए हैं।
सीएम हेमंत सोरेन 27 जनवरी की शाम चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए थे। खबर है कि वह 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे तक दिल्ली में शांति निकेतन स्थित अपने आवास पर थे। इसके बाद से वह कहां हैं, इस बारे में सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
एक चर्चा यह भी है कि वे संभवतः सड़क मार्ग से दिल्ली से रांची लौट रहे हैं। हालांकि मंगलवार सुबह 11.30 बजे तक वे रांची नहीं पहुंचे हैं।
कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने सोमवार की शाम मीडिया से कहा था कि 30 जनवरी दी दोपहर सीएम हाउस में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक होनी है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।
सीएम सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल पर भी 28 जनवरी के बाद कोई पोस्ट नहीं किया गया है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी उनकी ओर से 11.30 बजे तक कोई पोस्ट नहीं है, जबकि ऐसे मौकों पर आम तौर पर वह निश्चित रूप से पोस्ट करते रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


