Advertisement
भाजपा में नहीं बनी बात तो सामने आए नकुलनाथ, अफवाह का किया जिक्र

नकुलनाथ के इस बयान से एक बात साफ हो गई है कि जो चर्चाएं चल रही थी, अब उस पर पूरी तरह विराम लग गया है। अगर चुनावी समीकरण के लिहाज से देखें तो मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट को कांग्रेस और कमलनाथ के गढ़ के रूप में देखा जाता है। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं और वर्तमान में उनके पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कब्जा जमाया था। सिर्फ, छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी और यहां से नकुलनाथ चुनाव जीते थे। अब, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी 29 में 29 सीट जीतने की तैयारियों में जुटी है।
दूसरी तरफ नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा सीट को बरकरार रखने में जुटे हैं। कुल मिलाकर छिंदवाड़ा में कांग्रेस और भाजपा के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बनने लगे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


