When the officers did not listen to the problem, the farmer reached the collector office rolling on the floor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफसरों ने समस्या नहीं सुनी तो लोट लगाकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा किसान

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जुलाई 2024 2:10 PM (IST)
अफसरों ने समस्या नहीं सुनी तो लोट लगाकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचा किसान
मंदसौर। गांव साखतली का एक किसान अपनी समस्या को लेकर अनोखे अंदाज में लोट लगाकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और अपनी समस्या बताई। बता दें कि गांव साखतली का किसान शंकरलाल पाटीदार कई दिनों से भूमाफिया से परेशान हैं। किसान शंकरलाल पाटीदार ने शासकीय अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहाकि कई बार शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने मेरी समस्या नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर मैं जिला कलेक्टर कार्यालय पर लोट लगाकर आया हूं। वहीं मौजूद अधिकारियों ने किसान को लोट लगाने से रोका और उसकी समस्या सुनी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement