What secrets does Vibhav have, to protect which Kejriwal has started protesting: BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभव के पास ऐसे कौन से राज हैं, जिसे बचाने के लिए केजरीवाल प्रदर्शन करने को खड़े हो गए हैंः भाजपा

khaskhabar.com: रविवार, 19 मई 2024 09:36 AM (IST)
विभव के पास ऐसे कौन से राज हैं, जिसे बचाने के लिए केजरीवाल प्रदर्शन करने को खड़े हो गए हैंः भाजपा
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पिटाई मामले को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के रविवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर भाजपा की ओर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। बता दें कि भाजपा लगातार स्वाति मालीवाल की पिटाई की निंदा कर रही है। केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इधर, केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया था कि भाजपा और पीएम मोदी उनके और उनकी पार्टी के पीछे इस कदर पड़े हैं कि एक-एक करके उनके नेताओं और लोगों को जेल में डाला जा रहा है। इसलिए वे रविवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करके कहेंगे कि पूरी पार्टी के लोगों को एक साथ जेल में डाल दो। इस संबंध में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि जैसे शाहजहां शेख मुस्कुरा-मुस्कुरा कर जा रहा था वैसे ही विभव कुमार भी मुस्कुरा रहे थे, क्योंकि शाहजहां शेख की तरह उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री का हाथ उनके सर पर है। दरअसल, विभव कुमार के पास अरविंद केजरीवाल के ऐसे कौन से राज़ और रहस्य हैं कि आज भी अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति जिसे कोर्ट ने रिमांड पर भेज दिया है उसे बचाने के लिए प्रदर्शन करने खड़े हो गए हैं।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज और अतिशी कहते हैं कि पीड़िता लंगड़ा नहीं रही थी, उसके कपड़े नहीं फटे थे तो वे पीड़िता नहीं है। अरे, पिटने वाली आपकी, पीटने वाले आपके, पिटाई हुई आपके निवास पर, पीटने की पुष्टि की आपके नेता ने और पिटाई की गवाही दे रहे हैं आपके नेता। इसके बावजूद ये साजिश भाजपा की बताई जा रही है। हद हो गईं।
स्वाति मालीवाल बोलीं- साजिश की भी हद हैः
इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने शनिवार देर रात अपने X हैंडल पर लिखा कि पहले मुझे बेरहमी से विभव ने पीटा। मुझे थप्पड़ और लातें मारी। जब मैंने ख़ुद को छुड़ाकर 112 नंबर पर कॉल की तो बाहर जाकर सिक्योरिटी बुलायी और वीडियो बनाने लगा। मैं सिक्योरिटी को चीख चीख करके बता रही थी की मुझे बहुत बेरहमी से विभव ने पीटा है। वो पूरा लंबा हिस्सा वीडियो का एडिट कर दिया गया। सिर्फ़ 50 सेकंड की फुटेज रिलीज़ की गई है। जबकि मैं सिक्योरिटी वालों को समझा-समझा कर खीज चुकी थी। अब फ़ोन फॉर्मेट करके पूरी वीडियो ही Delete कर दी? CCTV की फुटेज भी ग़ायब है। आखिर साज़िश की भी हद्द है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement