Advertisement
क्या है उत्तर कोरिया का इतिहास? हथियार के दम पर बना ताकतवर

देखते ही देखते 1950 में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच युद्ध छिड़ गया, जो 1953 में खत्म हुआ। उत्तर कोरिया ने पूरे प्रायद्वीप को कम्युनिस्ट शासन के तहत एक करने के लिए दक्षिण कोरिया पर हमला किया, जिसने कोरियाई युद्ध का रूप ले लिया। हालांकि, 1953 में दोनों देशों के बीच युद्धविराम तो हुआ, लेकिन किसी तरह की संधि पर कोई हस्ताक्षर नहीं हुआ।
उत्तर कोरिया की स्थापना से लेकर अब तक इस देश में किम परिवार का शासन रहा है। किम जोंग इल की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की वजह से 2012 में सत्ता किम जोंग उन के हाथों में आई। तब से लेकर आज तक किम जोंग उन ही उत्तर कोरिया के शासक बने हुए हैं।
आज की तस्वीर में नॉर्थ कोरिया के पास ताकतवर हथियार के साथ-साथ 10 लाख सैनिकों की सेना की क्षमता भी है। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार की ताकत पूरी दुनिया को पता है। उत्तर कोरिया की ताकत का पता इससे ही लगाया जा सकता है कि इसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है।
इसके साथ ही उत्तर कोरिया लगातार परमाणु हथियार भी विकसित कर रहा है। उत्तर कोरिया में आम लोग गरीबी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन किम की सरकार अरबों रुपए खर्च करके परमाणु हथियार विकसित कर रही है।
किम जोंग इल की सरकार पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन वह किसी का जवाब नहीं देते हैं। हालांकि, एक चीज समानांतर गति से आगे बढ़ रही है, जो कि परमाणु हथियार का विकास है। 2005 में उत्तर कोरिया ने दुनिया को बताया कि उसके पास परमाणु हथियार है और 2006 में उसने परमाणु हथियार का परीक्षण करके पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। फिर 2009 में उसने दूसरा परमाणु परीक्षण किया था।
17 दिसंबर 2011 को दुनिया को इस बात की खबर मिली कि किम जोंग इल की मौत हो गई। फिर किम जोंग उन ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की ताकत बढ़ाई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


