What did Priyanka say about the Yogi government regarding Prayagraj Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका ने प्रयागराज अस्पताल के हाल को लेकर योगी सरकार पर क्या कहा, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जून 2020 9:34 PM (IST)
प्रियंका ने प्रयागराज अस्पताल के हाल को लेकर योगी सरकार पर क्या कहा, यहां पढ़ें
लखनऊ । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के कोटवा बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने कोटवां बनी हास्पिटल में असुविधाओं से नाराज मरीजों के हंगामा का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, "प्रयागराज के कोटवा बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं। जमीन की सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इन सुविधाओं के हाल को सुधारना बहुत जरूरी है।" गौरतलब है कि कोटवा बनी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों ने कुछ दिनों पहले बदइंतजामी को लेकर हंगामा किया था और जमकर नारेबाजी की थी। यहां भर्ती कोरोना मरीजों का आरोप था कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को न तो समय से न ही गुणवत्तायुक्त भोजन दिया जा रहा है, न ही यहां पर कोई सुविधाएं ही हैं। मरीजों के हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मरीजों ने यहां की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement