Advertisement
ओबामा प्रशासन के बाद व्हाइट हाउस में पहली बार विजिटर लॉग्स की शुरुआत

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ये लॉग्स जनता को नियोजित भेंट, पर्यटन और आधिकारिक व्यवसाय के लिए व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले आगंतुकों पर एक नजर डालते हैं, जो राष्ट्रपति बाइडेन की उस प्रतिबद्धता को बहाल करता है, जिसमें ईमानदारी, पारदर्शिता और विश्वास शामिल है।
इस सूची में व्हाइट हाउस में शारीरिक रूप (फिजिकली) से हुई बैठकें शामिल हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हुई वर्चुअल यात्राओं को छोड़ दिया गया।
व्हाइट हाउस ने कहा कि जैसे ही महामारी खत्म होने लगेगी, व्हाइट हाउस में अधिक आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि जिस तरह से टीकाकरण बढ़ रहा है और महामारी से जारी लड़ाई में प्रगति जारी रहती है तो वह व्हाइट हाउस परिसर में कई और आगंतुकों का स्वागत करने और पीपुल्स हाउस में वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।
उम्मीद है कि बाइडेन प्रशासन मासिक आधार पर लॉग्स जारी करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


